Ravindra kelekar biography in hindi language
Ravindra kelekar biography in hindi language
Ravindra kelekar biography in hindi language class.
शख्सियतः रविंद्र केलकर
रविंद्र केलकर- जन्म : 7 मार्च 1925
निधन : 27 अगस्त 2010
रवींद्र केलकर कोंकणी साहित्य के सबसे मजबूत स्तंभ थे। पद्म भूषण से सम्मानित केलकर ने अंग्रेजी, हिंदी, कोंकणी, मराठी और गुजराती भाषा में अनेक कृतियों की रचना की। रवींद्र केलकर का जन्म दक्षिण गोवा के कोकुलिम में डॉ.
राजाराम केलकर के यहां हुआ। पणजी में आरंभिक शिक्षा के दौरान ही रवींद्र केलकर 1946 में गोवा मुक्तिसंग्राम से जुड़ गए। इस दौरान वे कई स्थानीय और राष्ट्रीय नेताओं के संपर्क में थे। शिक्षाविद, लेखक और स्वतंत्रता सेनानी लक्ष्मण राव सरदेसाई ने उनके भीतर देशभक्ति को जगाया। उन्हीं दिनों स्वाधीनता सेनानियों ने एक सरकारी स्कूल को जला डाला था और इसमें रवींद्र की गिरफ्तारी हो सकती थी, इसलिए वो भागकर मुंबई आ गए। यहां वे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के नेताओं और गांधीजी के संपर्क में आए।
राम मनोहर लोहिया से मिलने के बाद उन्होंने जाना कि जनता को जगाने के लिए अपनी मातृभाषा को माध्यम बनाकर कैसे लड़ा जा सकता है। बाद में वे मुंबई से वर्धा चले आएं। छह साल तक वर्धा में रहते हुए एक पत्रिका का संपादन किया। 1949 में दिल्ली